अमरपुर में भक्ति का महाकुंभ- शिव–पार्वती मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न

IMG 20260302 WA0007

बिहपुर। आस्था और श्रद्धा की अद्भुत छटा के बीच बिहपुर प्रखंड के अमरपुर गांव स्थित अमरेश्वर महादेव एवं मां पार्वती मंदिर में रविवार को भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा।
मंदिर प्रांगण में शिवलिंग, मां पार्वती, कुमार कार्तिकेय, श्री गणेश, नंदी और भैरव की प्रतिमाओं की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की गई। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव सनगही ने बताया कि काशी से पधारे केशव गुरुजी महाराज के नेतृत्व में विद्वान आचार्यों ने पूरे वैदिक विधान के साथ हवन-पूजन कराया।

img 20260302 wa00064155295932498486962
अमरपुर ग्राम वासी


हवन की पूर्णाहुति के बाद 1500 कलशों का विधिवत विसर्जन किया गया। कलश यात्रा और मंत्रोच्चार के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। महिलाएं मंगल गीत गाती रहीं तो युवाओं ने सेवा-व्यवस्था संभालकर आयोजन को अनुशासित और भव्य स्वरूप दिया।


समारोह के उपरांत महाप्रसाद वितरण का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। ग्रामीणों ने इसे गांव के इतिहास का एक यादगार धार्मिक आयोजन बताया। समिति की ओर से प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सभी श्रद्धालुओं के प्रति शांतिपूर्ण व सफल आयोजन के लिए आभार प्रकट किया गया।
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता अमरपुर, आस्था का बना केंद्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *