भागलपुर

कबड्डी के बालिका वर्ग में नौगछिया व बालक वर्ग में भागलपुर सदर बना विजेता ।। Inquilabindia

राहुल कुमार, बिहपुर ।। बिहार पुलिस सप्ताह 2022 के तहत बिहपुर थाना अध्यक्ष के सौजन्य तथा भागलपुर जिला कबड्डी संघ व स्थानीय सहयोग से बालक व बालिका कबड्डी का भव्य आयोजन हुआ। उद्घाटन समारोह में गायक श्रीष कुमार, कथक नृत्य किशन व रोहित ने मौजूद दर्शकों के अपनी कला से रोमांचित कर दिया।

IMG 20220224 WA0077


मौके पर मौजूद एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि पहले लोग कहते थे खेलोगे-कूदोगे होगे खराब, पढोगे लिखोगे बनोगे नबाव लेकिन अब वो बात नही है सही दिशा-निर्देश पर आप जो भी मेहनत करेंगे सफलता जरूर मिलेगी।

IMG 20220224 WA0075


थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा महिला सशक्तिकरण और युवा नैतिक रूप से समृद्ध बने हमलोगो का यही प्रयास।
कबड्डी के बालक वर्ग में मकंदपुर प्रखंड को भागलपुर सदर ने 38-26, नौगछिया ने एकलव्य भागलपुर को 35-26 से।
फाइनल में भागलपुर सदर ने नौगछिया को 40-20 से पराजित कर विजेता बना वहीं बालिका वर्ग में एक मैच हुआ जिसमें गोपालपुर प्रखंड ने कहलगांव प्रखंड को 30-08 से जीतकर विजेता बनी।

IMG 20220224 WA0070


पारितोषिक वितरण थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, पीएस आई आशुतोष कुमार व उमाशंकर, पूर्व मुखिया त्रिवेणी चौधरी,सरपंच असद उद्दीन उर्फ सुल्तान, जिला परिषद मोइन राईन, राजीव सनगही, प्राचार्य अनील कुमार, का निरंजन चौधरी, रौशन कुमार, राहुल शांडिल्य ने दिया।

IMG 20220224 WA0064


मंच संचालन भागलपुर जिला कबड्डी संघ के सचिव गौतम कुमार प्रीतम व निरंजन आर्ट ने किया। मैच के निर्णायक में प्रशांत राज, मो सद्दाम, दिलीप, मणिभूषण, खुशबू कुमारी थे।

IMG 20220224 WA0076


बेस्ट रेडर सवीता कुमारी व बेस्ट कैचर शीखा कुमारी वहीं बालक वर्ग में बेस्ट रेडर धर्मवीर कुमार व बेस्ट कैचर राहुल मंडल को मिला।
कार्यक्रम में निर्भय कुमार, विनय दर्शन, मो मजिद, प्रिंस कुमार, अमित कुमार सहित कई एक मौजूद थे।

IMG 20220224 WA0053
IMG 20220224 WA0056

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button