बिहपुर : प्रखंड के लत्तीपुर उत्तर पंचायत अंतर्गत अमरपुर गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र की जमीन पर पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर आज गुरुवार को सुबह 9 बजे से ग्रामीणों द्वारा उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन पर स्वास्थ्य उपकेंद्र संचालित है, उसी परिसर में अन्य निर्माण कार्य कराए जाने की प्रक्रिया चल रही है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
धरना कार्यक्रम के संबंध में ग्रामीणों द्वारा सक्षम पदाधिकारी को सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर पूर्व में ही सूचना दे दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर उचित समाधान निकालने की मांग की है।
अमरपुर में आज धरना, स्वास्थ्य उपकेंद्र की जमीन पर निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद

