हनुमान मंदिर में भीषण चोरी, चांदी का गदा समेत लाखों का सामान गायब

file 00000000bc7071fa979abf03c211d56b

जिगनी गांव से बड़ी खबर सामने आई है, जहां चोरों ने धार्मिक स्थल को निशाना बनाते हुए हनुमान मंदिर में भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, देर रात अज्ञात चोर मंदिर के दो दरवाजों की कुंडी काटकर अंदर घुसे और भगवान हनुमान जी का करीब सवा किलो चांदी का गदा, चांदी का खड़ाऊँ, झाल, माइक-म्यूजिक सिस्टम सहित कई कीमती सामान लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक, चोरी गए चांदी के आभूषणों का कुल वजन लगभग ढाई से तीन किलो बताया जा रहा है।


सुबह जब मंदिर की देखरेख करने वाले पहुंचे तो टूटा हुआ ताला और बिखरा सामान देखकर हैरान रह गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और घटना को लेकर आक्रोश जताने लगे।
सूचना मिलते ही संझौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छानबीन कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।


ग्रामीणों का कहना है कि गांव में इस तरह की घटना पहली बार हुई है, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है, लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि आखिर धार्मिक स्थल भी अब सुरक्षित नहीं रहे ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *