भागलपुर

बिहपुर थाना में तैनात होमगार्ड की ब्रेन हेमरेज से मौत, शोक की लहर

बिहपुर। थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां हाल ही में ड्यूटी जॉइन करने वाले एक होमगार्ड की अचानक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेगूसराय निवासी 58 वर्षीय होमगार्ड अशोक पासवान, जिन्होंने तीन दिन पूर्व ही बिहपुर थाना में योगदान दिया था, शुक्रवार रात अचानक गंभीर रूप से बीमार हो गए।
बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद ब्रेन हेमरेज से उनकी मौत की पुष्टि कर दी।

img 20260322 wa00182124890073656263264


घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। शनिवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन शव को अपने साथ घर ले गए।
इस घटना के बाद पुलिस महकमे और स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button