डॉ. संजय सिंह की अध्यक्षता में वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव 2026 को लेकर बैठक संपन्न

IMG 20260322 WA0030 scaled

भागलपुर: महान स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव समारोह 2026 के आयोजन को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में स्थानीय बिहार होटल में डॉ. संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

img 20260322 wa00286389940776486589649


बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 23 अप्रैल 2026 को वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव को भव्य एवं आकर्षक रूप से मनाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों के गठन एवं जिम्मेदारियों के वितरण पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
इस दौरान सर्वसम्मति से डॉ. राजीव कुमार सिंह को विजयोत्सव 2026 का कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया, जिन्हें आयोजन की संपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में इंजीनियर अजीत कुमार सिंह, इंजीनियर दिनेश सिंह, डॉ. अजय कुमार सिंह, प्रो. राजीव सिंह, डॉ. कृष्णा सिंह, सारदा प्रसाद सिंह, शिक्षाविद रणजीत कुमार सिंह, शैलेश सिंह, चंद्रमणि सिंह, व्यवसायी राजेश कुमार सिंह, समाजसेवक रामाशीष सिंह, राजन सिंह, अधिवक्ता अभय सिंह, नकुल सिंह, मनजीत सिंह, उद्योगपति अंकित सिंह, राहुल चौहान, ठाकुर मोहित सिंह, रौशन सिंह, सौरव कुमार, रोहित सिंह, सागर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विजयोत्सव को ऐतिहासिक और यादगार बनाने का संकल्प लिया तथा समाज के सभी वर्गों से इसमें सहभागिता की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *