भागलपुर

राज्य गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज, बेगूसराय की दमदार जीत

बिहपुर/नवगछिया: बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान तथा नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के आयोजन में चौथी बिहार राज्य गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला वर्ग) का शुभारंभ शुक्रवार को रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड, बिहपुर में हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में बेगूसराय की टीम ने पुरुष एवं महिला—दोनों वर्गों में बाढ़ को पराजित कर शानदार शुरुआत की।

img 20260326 wa00671578624793333366


पुरुष वर्ग के पहले मैच में बेगूसराय ने बाढ़ को 35-22, 35-25 से हराया। वहीं महिला वर्ग में भी बेगूसराय की टीम ने 35-27, 35-23 के अंतर से जीत दर्ज कर विजय अभियान शुरू किया।

img 20251223 wa00325294123642937209594


प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि सहायक मंडल अभियंता, रेलवे बिहपुर के.के. मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम के प्रशिक्षक सह सचिव बिहार बॉल बैडमिंटन संघ गौरी शंकर ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया।
खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों को संबोधित करते हुए गौरी शंकर ने कहा कि खेल में एकता और अनुशासन का विशेष महत्व है। ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है तथा उनके तकनीकी कौशल और शारीरिक दक्षता में निखार आता है। उन्होंने बताया कि बॉल बैडमिंटन विशुद्ध रूप से भारतीय खेल है और हाल के वर्षों में इसका विस्तार विश्व के कई देशों तक हुआ है। भारतीय पुरुष एवं महिला टीम विश्व स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में वार्षिक कैलेंडर के अनुसार खेल गतिविधियां संचालित की जा रही हैं और बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। भारत सरकार के खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त इस खेल के खिलाड़ियों को विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी उपक्रमों में रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।
कार्यक्रम में आयोजन अध्यक्ष उत्तम कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि उपाध्यक्ष अमन आनंद ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। संचालन जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार ने किया।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य रेणु चौधरी, साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन गोल्ड मेडलिस्ट दीपक प्रकाश रंजन, प्रज्ञा भारती, संजीव कुमार झा, भरत सिंह, अमित कुमार, उमेश पोद्दार, निरंजन साह, राजीव सनगही, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार, अंकित शर्मा, सूरज कुमार, आयोजन संरक्षक चंदन भारद्वाज, आयोजन सचिव अविनाश कुमार, चंद्रकांत चौधरी, बिट्टू कुमार, विक्की मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग एवं खेलप्रेमी उपस्थित थे।

img 20260326 wa00692760044477849567727

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button