जीवन के रंग ।। Inquilabindia

IMG 20220307 WA0112

जीवन के सब रंग हैं, सुख दुख योग वियोग।
हानि लाभ जीवन मरण, कर सबका उपभोग।।

सुख में तू मत फूलना, दुख में नहीं अधीर।
दोनों में जो सम रहे, वही कहाते वीर।।

विविध वर्ण के फूल से, शोभित होता बाग।
सप्त स्वरों के मेल से, बनता सुंदर राग।।

उदय अस्त दोनों समय, सूरज दिखता लाल।
सुख दुख चाहे जो मिले, खुश रहना हर हाल।।

प्यारेलाल साहू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *