भागलपुर

भाजपा नेता सामाजिक सौहार्द बिगाड़ कर राजनैतिक रोटी सेंकना चाहता है – अरुण यादव

भाजपा के डीएनए में ही घृणा और नफरत है.


व्यास कुमारबिहपुर,
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि भाजपा के डीएनए में ही घृणा और नफरत है। इसीलिए भाजपा विधायक कुमार शैलेंद्र जाति-धर्म के विरुद्ध उन्मादी बयान देकर समाज में नफरत फैलाने का प्रयास कर रहा है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ कर राजनैतिक रोटी सेंकना चाहता है। लेकिन इससे कोई फायदा होने वाला नहीं है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि क्षेत्र की जनता से किये वादे में एक भी वादे पूरा नहीं किया। क्षेत्र में उद्योगों का जाल बिछाने का वादा किया था, एक सुई का भी उद्योग नहीं लगा पाया। 

राजद प्रवक्ता ने कहा कि एनडीए नेता से जनता पूछ रही है केंद्र और राज्य में एनडीए की सरकार है फिर भी महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और आपराधिक घटनाओं चरम पर क्यों है। तो इन सवालों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए अनर्गल प्रलाप कर घृणित मानसिकता का परिचय देते हुए संविधान और संसदीय लोकतंत्र की गरिमा को शर्मसार कर रहे हैं।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि लोकतंत्र में ऐसे बयानवीरों का कोई जगह नहीं है। जनता भी सबकुछ समझती है। ऐसे लोगों को आगामी विधानसभा चुनाव में जनता मालिक वोट की चोट से सबक सिखाएगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button