भागलपुर

जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर हुआ बैठक का आयोजन

अमरजीत सिंह संवाददाता भागलपुर

भागलपुर समाहरणालय परिसर स्थित समीक्षा भवन में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई, सांसद अजय मंडल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान नाथनगर से राजद विधायक मोहम्मद अली अशरफ सिद्धकी ,सुल्तानगंज से जदयू विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल, महापौर सीमा शाह, जिला परिषद अध्यक्ष टुनटुन शाह, जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, सीनियर एसपी निताशा गुड़िया, जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद परवेज अख्तर, डीडीसी सुनील कुमार सहित जिले के सभी अधिकारी मौजूद थे, बैठक के दौरान जर्जर हो चुके राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ,जिला औद्योगिक नवप्रवर्तन योजना ,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ,मनरेगा योजना और मुख्यमंत्री उज्ज्वला योजना सहित कई विकास योजनाओं पर जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे, इस दौरान विकास कार्य में तेजी लाने का दिशा निर्देश भी अधिकारियों को दिया गया…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button