Uncategorizedभागलपुर

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार एक युवक की घटनास्थल पर हुई मौत ।। Inquilabindia

  • दूसरा मायागंज रेफर

नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र एनएच 31 बगड़ी चौक समीप सोमवार की दोपहर अज्ञात ट्रक कि चपेट में आने से होंडा मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही दूसरे की हालत गम्भीर बनी हुई है। खरीक पीएचसी से उसे मायागंज रेफर किया गया है। मृतक नारायणपुर चकरामी निवासी राजेश कुमार 20 वर्ष पिता प्रकाश यादव बताया जाता है। सूचना मिलते ही खरीक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया।

वही घायल का ईलाज मायागंज भागलपुर में चल रहा है। खबर लिखे जाने तक घायल की पहचान नही हुई थी। इस बारे में खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक नवगछिया की ओर जा रहे थे बगड़ी चौक समीप सामने से अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। उक्त वाहन का पता किया जा रहा है। तत्काल अज्ञात वाहन चालक पर मामला खरीक थाने में दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button