भागलपुर

सुलतानगंज मे सडक हादसे मे एक महिला गंभीर रुप से घायल।।।

सुलतानगंज भागलपुर मुख्य मार्ग के काशीमपुर गांव के समीप सड़क हादसे में एक 26 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल। उक्त महिला की पहचान झारखंड के चांदपुर गांव के रहने वाले अमरदेव कुमार की पत्नी मीरा देवी के रूप में हुई है घटना के बाबत बताया जा रहा है। मीरा देवी अपने पति और बच्चों के साथ गंगा स्नान करने सुल्तानगंज आयीं थी और गंगा स्नान के बाद अपने घर मोटरसाइकिल से लौट रही थी तभी सुल्तानगंज प्रखंड कार्यालय के समीप एनएच 80 पर भागलपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने सामने से मोटरसाइकिल मे ठोकर मारने पर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां स्थिति नाजुक देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर भेज दिया। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button