भागलपुर

बिहपुर के हरियो त्रिमुहान कोसी नदी में डूबने से किशोर की मौत ।।

नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र के हरियो त्रिमुहान घाट से पश्चिम कोसी नदी की तेज धारा में मंगलवार की दोपहर डेढ़ बजे के करीब एक मवेशी चरवाहा वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक हरियो निवासी अधीन सिंह के 18 वर्षीय पुत्र गुड्डू सिंह बताया जाता है। सूचना मिलते ही नदी थानाध्यक्ष अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और शव की तलासी में जुट गए। जानकारी के अनुसार मृतक गुड्डू रोज की तरह कोसी नदी भैंस चराने जाता था। उसे तैरना नही आता था, भैंस की पूंछ पकडकर नदी पार करता था। बताया जा रहा है की गुड्डू ने भूल से भैंसा का पूंछ पकड़कर नदी पार कर रहा था। तभी नदी के बीच धार में भैंसा गहराई में जाने लगा और इस दौरान गुडडू पानी के अंदर चला गया। जहां हाथ से पूंछ छूटने के बाद वह डूब गया। इधर गोताखोड व एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया।

मंगलवार शाम तक शव तलास नही हो सकी थी। बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर शव को घाट के समीप झाड़ी से बरामद किया गया। 24 घण्टा से अधिक समय होने की वजह से शव पूरी तरह फूल गया था। गर्मी की वजह से शव से दुर्गंध आ रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परीजन को सौंप दिया। इधर घटना के बात मृतक के घर कोहराम मच गया। मृतक के पिता अधीन सिंह दिमागी रूप से विक्षिप्त होने के बाद 5 वर्ष पहले कही लापता हो गए। मृतक चार भाई था। घटना के बाद माँ के रोरोकर बुरा हाल है। इस बारे में नदी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि मामले को लेकर नदी थाने में यूडी केस दर्ज किया गया। ग्रामीणों में मृतक के परीजन को आपदा से मिलने वाली सरकारी सहायता राशि देने की मांग बिहपुर सीओ से की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button