भागलपुर

किसान, गांव और गांधीवाद के पथ पर विजय की नई पारी

बिहपुर – सोनवर्षा निवासी और जमीनी संघर्ष से जुड़े कांग्रेस नेता विजय कुमार को बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अहम जिम्मेदारी के लिए उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, किसान कांग्रेस प्रमुख सुखपाल सिंह खैरा, संगठन प्रभारी अखिलेश शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के प्रति आभार जताया है।

विजय कुमार ने कहा – “जब किसान, मजदूर और गांव संकट से जूझ रहे हैं, तब गांधीवादी विचार और ग्रामीण आत्मा को केंद्र में लाकर काम करना वक्त की सबसे बड़ी ज़रूरत है।”

उन्होंने भरोसा दिलाया कि वो अपने दायित्वों को पूर्ण निष्ठा, मेहनत और ईमानदारी से निभाएंगे। विजय की यह नियुक्ति न सिर्फ बिहपुर, बल्कि पूरे बिहार के किसानों के लिए एक नई उम्मीद बनकर सामने आई है।

“अब किसान बोलेगा, गांव जागेगा – और बदलाव की खेती होगी!”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button