भागलपुर

रंगरा थाना क्षेत्र में गोलीबारी व लूट कांड का एक और अभियुक्त गिरफ्तार

भागलपुर। रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सधवा दियारा में किसान को गोली मारकर ट्रैक्टर लूटने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कांड में संलिप्त एक और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 नवंबर 2024 को सधवा दियारा में खेत जोत रहे किसान सुमित कुमार मंडल को अपराधकर्मियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था तथा उनका ट्रैक्टर लूट लिया गया था। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या 124/24, दिनांक 28.11.2024 को धारा 310(2), 311, 317(2), 308(2)(5), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।


पुलिस अनुसंधान के क्रम में पूर्व में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। वहीं अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 08 फरवरी 2026 को कांड में संलिप्त अभियुक्त ईदल कुमार उर्फ इन्द्रजीत कुमार (पिता–कर्ण सिंह), निवासी–सधवा, थाना–रंगरा, जिला–भागलपुर को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अग्रेतर कार्रवाई जारी है। पुलिस अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button