भागलपुर

फुटपाथी दुकानदारों के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत यूनियन बैंक और कैनरा बैंक में कैम्प लगाया गया ।

सुलतानगंज नगर परिषद क्षेतन्तर्गत फुटपाथी दूकानदारों के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 10,000 के ऋण देने हेतु 5 जुलाई से 20 जुलाई तक अलग अलग बैंको में कैम्प का आयोजन किया जा रहा है । आज 9 जुलाई को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक में कैम्प का आयोजन किया गया, जिसके तहत यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक के द्वारा 8 और केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक के द्वारा 4 फुटपाथी दुकानदारों का डाक्यूमेंट्स वेरिफाई कर ऋण आवेदन को स्वीकृत किया गया । ऋण का भुगतान एक हफ्ते के अंदर-अंदर वेंडर्स के खाते में किया जाएगा । अबतक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा 14 आवेदन स्वीकृत किया गया जिसमें 3 वेंडर्स को ऋण दिया जा चुका साथ ही केनरा बैंक के द्वारा 5 वेंडर्स को ऋण दिया जा चुका है । वैश्विक महामारी कोरोनो के कारण लॉकडाउन से फुटपाथी दुकानदारों के जीविका चलाने पर खासा प्रभाव पड़ा है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 10,000 के ऋण की मदद से फुटपाथी दुकानदार अपना व्यवसाय फिर से शुरू कर सकते है । सुलतानगंज में अबतक फुटपाथी दुकानदारों के द्वारा कुल 455 ऋण आवेदन किया गया जिसमें 224 स्वीकृत और उनमें 169 वेंडर्स को ऋण दिया जा चुका है । इस कैम्प में नगर मिशन प्रबंधक कुमार अविनाश और राहुलदेव वर्मन, नगर परिषद के टैक्स सरकार प्रवीण कुमार और सुभाष कुमार साथ ही CRP अलका देवी ने वेंडर्स को बैंक तक पहुचाने का काम किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button