भागलपुर

नवगछिया में पुलिसिंग व्यवस्था पूरी तरह से चौपट- विश्वास झा


रवींद्रनाथ ठाकुर ।नवगछिया- राष्ट्रीय जनता दल की ओर से जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि लगातार इन दिनों नवगछिया में खुलेआम हत्या और चोरी चरम सीमा पर है। तीन दिनों के अंदर तीन-तीन हत्याएं अपराधियों द्वारा कर दिया गया। भवानीपुर में सेवानिवृत्त फौजी अजय यादव, सिमड़ा वासी आकाश झा एवं तेतरी वासी सुभाष मंडल की हत्या पुलिसिंग व्यवस्था पर सवालिया निशान उठा रहा है। आखिर पुलिस करती क्या है। पिछले महीने शुभम ज्वेलर्स में हुई 13 लाख की भीषण चोरी की घटना के कुछ दिनों दो-दो दुकानों में चोरी हो गई। लेकिन पुलिस अब तक किसी भी चोरों के गिरेबान तक नहीं पहुंच सकी है। उन्होंने कहा कि ये लोग आजकल अपराधियों को पकड़ने के बजाय वाहन एवं मास्क चैकिंग में ही लगे रहते हैं। श्री झा ने कहा कि अब तो आम लोगों में ये डर समा गया है कि घर से बाहर निकलने पर कहीं अगला नंबर उनका ही तो नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नवगछिया में मनु महाराज या शिव दीप लाण्डे जैसे वरीय पुलिस पदाधिकारियों की जरूरत है। नहीं तो वो दिन दूर नहीं जब पुलिस के होते हुए भी लोग घरों में कैद रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button