खगड़िया

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक शाखा परबत्ता ने चलाया वित्तीय जागरूकता अभियान ।। Inquilabindia

श्रवण आकाश, खगड़िया की खास रिपोर्ट

खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत बजरंगबली मंदिर मोजाहिदा में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक शाखा परबत्ता के द्वारा एक वित्तीय जागरूकता व साक्षरता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य लोगों में बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूकता फैलाना था।

IMG 20211222 WA0039

वहीं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शाखा प्रबंधक श्री विनीत कुमार ने अपने संबोधन में वित्तीय उत्पादों की जानकारी दी और लोगों को बैंकिंग उत्पादों से जोड़ने हेतु प्रेरित किया और इस कार्यक्रम के दौरान एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसके द्वारा सवाल-जवाब पर उपस्थित लोगों के बीच पारितोषिक वितरण भी किया गया।

IMG 20211222 WA0028

वहीं मौजूद समाजिक कार्यकर्ता श्री राजेंद्र प्रसाद राजू ने अपने संबोधन में लोगों से ग्रामीण बैंक से जुड़ने की अपील किया। साथ ही साथ दक्षिणी बिहार ग्रामीण बैंक के विभिन्न कार्यों और नियमों का काफी सराहना किया। वहीं उपस्थित ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम से प्रसन्न होकर समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम का आयोजन कराने की अपील की सबों ने इस कार्यक्रम की सराहना भी किया।

मौके पर मुख्य अतिथि श्री सुधीर प्रसाद चौधरी, सहायक प्रबंधक श्री वैभव सागर, सहायक प्रबंधक श्री आनंद सागर, कैसियर भानु कुमार, समाजसेवी हीरा कुमार, अखिलेश कुमार, श्री राम कुमार, रामबोल,बबलू सहित अन्य ग्राम गणमान्य लोग और दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button