भागलपुर

बकरीद का त्यौहार 21 जुलाई को

बकरीद का त्यौहार 21 जुलाई को

रवींद्रनाथ ठाकुर नवगछिया।हजरत इब्राहिम अलैह सलाम की सुन्नत को बरकरार रखने के लिए दुनिया भर के मुसलमानों को अल्लाह रबबुल इज्जत ने कुर्बानी देने का हुक्म दिया है ये बाते खानका ए आलिया फरिदिया मोहब्बतिया के गद्दीनशीं हजरत अली कौनैन खॉ फरीदी एवं नायब गददीनशी हजरत अली शब्बर खॉ फरीदी ने कही उनहोंने कहाकि मुसलमान हर साल 10 जिल हिजजा इस्लामिक तारीख को कुर्बानी देते हैं जिसे ईद – उल- अजहा या बकरीद कहते हैं फरीदी ने बताया कि हजरत इस्माइल अलैह सलाम के बालिद इब्राहिम अलैह सलाम को दो बार कुर्बानी देने का हुक्म आया तीसरी बार अल्लाह ताला ने उनसे अपने बेटे हजरत इस्माइल अलैह सलाम की कुर्बानी देने का हुक्म दिया! मीना के मैदान में जब बह अपने बेटे की कुर्बानी देने छुरी लेकर पहुँचें तो हजरत हजरत इस्माइल अलैह सलाम ने कहा कि आप मुझे देखकर छुरी नही चला सकेंगे! तब हजरत इब्राहिम अलैह सलाम ने अपनी आखो पर पटटी बांधकर कुर्बानी के लिए अपने बेटे की गर्दन पर छुरी चलानी शुरू की लेकिन गर्दन नही कटी हजरत इस्माइल अलैह सलाम की गर्दन न कटना हुक्म ए खुदा था अल्लाह ताला ने अपने फरिश्ते जिबराइल अलैह सलाम को हुक्म दिया कि जन्नत से एक दुंबा को इस्माइल अलैह सलाम की जगह लिटा दो आखो पर पटटी बंधी होने के कारण इब्राहिम अलैह सलाम ने दुबां की गर्दन पर छरी चलायी और उसकी कुर्बानी दी! बकरीद का त्यौहार 21 जुलाई को मनाई जायेगी!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button