भागलपुर

मारवाड़ी युवा मंच शाखा के विवाह भवन में सरकार के गाइड लाइन उलंघन करते हुए रचवाई शादी।

भागलपुर सुलतानगंज में बढ़ते कोरोना महामारी को लेकर बिहार सरकार के द्वारा गाइड लाइन म
पालन करने का निर्देश जारी किया गया है।

वहीं सरकार के गाइड लाइन की धज्जियां उड़ाते हुए मारवाड़ी युवा मंच शाखा के महर्षि मेंही स्मृति भवन सह रामुका विवाह भवन में सरकार के गाइड लाइन की धज्जियां उड़ाते हुए देर रात में गाजा बाजा के साथ शादी समारोह करवाया गया।इस शादी समारोह में दो सौ से भी अधिक संख्या में लोग पहुंच कर लाईट टेंट मंडप भोज भात के साथ शादी संपन्न कराया गया।इस मामले में मरवारी युवा मंच के संचालक पवन केशान से पुछा गया कि सरकार के गाइड लाइन का उलंघन क्यों कर रहे हैं। विवाह भवन बंद है तो क्यों खोले हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी है हम कुछ भी कर सकते हैं। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि हम लोग गरीब दुकानदार हैं हम लोगों का दुकान सरकार के गाइड लाइन उलंघन में सील कर दिया गया है। लेकिन सरकार का कार्यकर्ता है तो उसका सरकार के गाइड लाइन उलंघन में सील क्यों नहीं किया गया। जबकि इस बारे में जिला अधिकारी, कार्यपालक अधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना अध्यक्ष को भी जानकारी दूरभाष पर दी गई तब पर भी मारवाड़ी युवा मंच शाखा को सील नहीं किया गया है। इससे साफ पता चलता है कि कोरोना महामारी सरकार के कार्यकर्ता के लिए नहीं है यह सिर्फ आम आदमी के लिए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button