भागलपुर

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 264.375 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नवगछिया | बिहपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अमरपुर बहियार स्थित एक बगीचे में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 264.375 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई तथा दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि सचिंत शर्मा के बगीचे में भारी मात्रा में शराब की खेप उतारी जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही तस्कर चार पहिया वाहन लेकर भागने लगे, लेकिन तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया।

img 20260303 wa00346873591277596409418


तलाशी के दौरान वाहन एवं बगीचे से कुल 264.375 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है—
सौरव कुमार, पिता–राजेश कुमार चौधरी, सा०–जयरामपुर, थाना–झंडापुर, जिला–भागलपुर।
रंजन यादव, पिता–उन्पेद्र यादव, सा०–लत्तीपुर, थाना–बिहपुर, जिला–भागलपुर।


इस संबंध में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 की धारा 30(ए) के तहत बिहपुर थाना कांड संख्या-40/26 दिनांक 03.03.26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य संलिप्त तस्करों की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
नवगछिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button