भागलपुर

बाबा गणिनाथ सेवा समिति ने जरूरतमंदों के बीच कंबल और भोजन का किया वितरण

नवगछिया में बाबा गणिनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में जरूरतमंदों के लिए आयोजित निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन इस बार छठे सप्ताह में रेलवे स्टेशन परिसर में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा गणिनाथ को भोग अर्पित कर किया गया। समिति ने सभी जरूरतमंदों के लिए गर्म और ताजे चावल तथा सब्जी की व्यवस्था की थी।

img 20241220 wa00014072632503232525013

जरूरतमंद लोग लाइन में लगकर प्रसाद स्वरूप भोजन का आनंद लेते दिखे। साथ ही ठंड को देखते हुए समिति ने उपस्थित जरूरतमंदों के बीच कंबल भी वितरित किए। इस सेवा कार्य में समिति के सदस्यों के साथ-साथ रेलवे प्रशासन ने भी सहयोग किया।

संस्था के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती ने बताया कि यह सेवा हर शनिवार को आयोजित की जाती है। उन्होंने आगे कहा कि आज के विशेष आयोजन में कंबल वितरण किया गया और जो लोग इस सेवा में सहयोग करना चाहते हैं, वे संस्था से संपर्क कर सकते हैं। संस्था के संरक्षक चन्द्रगुप्त साह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है” और ऐसे कार्यों में सभी को सहयोग देना चाहिए।

इस आयोजन में समिति के सचिव संदीप कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, कोषाध्यक्ष विवेकानंद कुमार, शशि शेखर कुमार, नीरज कुमार, रंजीत साह, नवीन साह, धर्मेंद्र कुमार, डॉ. पंकज साह, रूपेश कुमार, मुकेश कुमार साह सहित कई सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में नवगछिया थाना के एएसआई शंकर साह, अशोक साह, नरेश साह, समाजसेवी शिक्षक सुबोध कुमार, इंस्पेक्टर मृणाल शेखर, सुमन दत्त और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button