BJP ने विजय मित्रा मंडल द्वारा कोरोना काल में सेवा देने वाले कोरोना योद्धा का सम्मान समारोह में सम्मानित किया ।। InquilabIndia

IMG 20211003 WA0031

प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष पर चलाए जा रहे 20 दिनों का सेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम के तहत आज भारतीय जनता पार्टी विजय मित्रा मंडल द्वारा कोरोना काल में सेवा देने वाले कोरोना योद्धा का सम्मान समारोह स्थानीय आनंदराम ढनढनिया विद्या मंदिर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय मित्रा मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर तदोपरांत श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीन दयाल उपाध्याय के तैलय चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र पर कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर वंदन अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संत आगमानंद जी महाराज ने कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं जो श्रीराम को नहीं जानते हैं, जो लोग ऐसा बोलते हैं, शायद वैसे व्यक्ति अपने पांच पीढ़ियों के लोगों को नहीं जानते होंगे। परंतु श्रीराम तो सतयुग काल से कण कण में व्याप्त है।
मन में राम, तन में राम, जीवन में राम व्याप्त है।
सेवा करने वाले लोग जिनकी सेवा की जा रही है एवं यहां उपस्थित सबों में ईश्वर का बास है। मैं ह्रदय से सेवा और समर्पण कार्य में लगे कोरोना योद्धा को शुभकामना एवं अशीष देता हूं।
ये भारतीय संस्कृति का हिस्सा है, हम सबके सुख एवं स्वस्थ्य की कामना करते हैं।
सर्वे भवंतू सुखिन: सर्वे संतु निरामया!
सर्वे भद्राणि पश्यंतु मां कश्चित् दु:खभाग भवेत!
इस कार्यक्रम में कोरोना काल में जिन लोगों ने चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई, लोगों को घर पर जाकर सुई दवाई देना आदि कार्य करने वाले ऐसे कोरोना योद्धा को सम्मानीत करने का कार्य किया गया। महादेव रजक, नवल मंडल, मदन जी, सुनील श्रीवास्तव, नरेंद्र जी, अनिल झा, पंडित जी, मनोज जी मुन्ना, संजय कुमार, शैलेंद्र कुमार, रोहित चौधरी, रंजन झा, संगीता राय, विजय कुमार, राजेश टंडन, संदीप शर्मा, अंजलि घोष, निरंजन सिंह, संजय भट्ट, पवन कुमार खेतान, डॉ प्रीति शेखर, संतोष कुमार, इंदु भूषण झा, विनोद सिन्हा, श्यामल किशोर मिश्रा, सुधांशु भूषण तिवारी, राजीव मुन्ना, आलोक सिंह बंटू, अभय बर्मन, अभय घोष सोनू, दिनेश मंडल, आशुतोष कुमार ढिल्लू, अमरदीप साह, स्वेता सिंह, सुनिधि मिश्रा, धर्मेंद्र बबलू, हेमंत शर्मा, सूरज शर्मा, अनंत प्रसाद सिन्हा, राजेश जैन, वीरेंद्र राय, प्रशांत विक्रम, रोहित ठाकुर, पिंकी बागोरिया, अरविंद झा, चंदन ठाकुर, को अंग वस्त्र एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय और कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि सेवा भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। नर सेवा ही नारायण सेवा है। हमारे यहां पिता का पुत्र के प्रति धर्म, पुत्र का पिता के प्रति धर्म और मानव का मानव के प्रति धर्म जो मानवता का धर्म है। प्रत्येक नागरिक का राष्ट्र के प्रति राष्ट्र धर्म है, और धर्म के अनुसार अपना कर्म करते हैं। धर्म से विमुख होना ही कर्तव्य विमुख होना है। ऐसे घड़ी में हम अपने धर्म और कर्तव्य का पालन करें यही मानवता की सेवा है। प्रीति शेखर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता में ही सेवा भाव दिखता है। विकट परिस्थितियों में भी मानव और समाज की सेवा करना ही हम जैसे कार्यकर्ताओं की पहचान है। रोहित पंडित ने कहा कि सेवा ही संगठन है। सेवा और समर्पण अभियान के रूप में लगातार समाज के सभी वर्गों के बीच हम कार्यक्रम कर लोगों का उत्साह एवं स्वाभिमान बढ़ाने का काम कर रहे हैं। मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के समय अपने जीवन की प्रवाह किए बिना लोगों की सच्ची सेवा करने वाले ऐसे कोरोना योद्धाओं का सम्मान कर मैं बहुत अभिभूत महसूस कर रहा हूं। इनके किए कार्यों की तुलना नहीं की जा सकती है।
योगेश पांडेय ने कार्यक्रम की शुरुआत मंच से विषय प्रवेश कराकर किया।
नेता हरिवंश मणि सिंह, निरंजन सिंह, विष्णु शर्मा एवं अभय बर्मन ने अपने-अपने विचार रखें।
कार्यक्रम में विनोद सिन्हा के द्वारा संगठन गीत गाया गया। मंच संचालन डॉ विनय गुप्ता एवं प्रदीप जैन ने संयुक्त रूप से किया। संजय भट्ट ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
इस अवसर पर तिलकामांझी नगर मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, ईश्वर नगर मंडल अध्यक्ष शशि मोदी, चंदन ठाकुर, सतीश कुमार उर्फ कनेहया झा, अश्वनी जोशी मोंटी, गुड्डू राय, बीरेश मिश्रा, जिया गोस्वामी, भोला मंडल समेत सैकड़ों कार्यकर्त्ता बंधु उपस्थित हो कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *