भागलपुर
बोचाहाँ में भाजपा की हार पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने दी प्रतिक्रिया ।। Inquilabindia

बसंत कुमार/नवगछिया। बोचाहां में भाजपा की हार पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार रूप ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एक हार से कोई फ़क़ीर और एक जीत से कोई सिकंदर नहीं बन जाता है। उन्होंने कहा, अपने कई मित्रों के फेसबुक पोस्ट से राजद की तारीफ सुनकर हंसी आती है। सवर्ण इतनी जल्दी कैसे भूल सकते है कि आरजेडी ही एक मात्र पार्टी है जिसने सवर्ण आरक्षण पर लोकसभा में झुनझुना दिखाया था।



