बिहार

Big Breaking : बिहार में 25 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया ऐलान

बिहार में लॉकडाउन बढ़ गया है. अब यह 25 मई तक लागू रहेगा. इसकी जानकारी अभी-अभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी. उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी. इसके पहले उन्होंने बिहार के वरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की.

IMG 20210513 WA0020

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा है कि आज सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गयी. लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है. अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button