बिहार पुलिस एसोसिएशन नवगछिया शाखा के त्रिवार्षिक चुनाव में विनय कुमार बनें अध्यक्ष और मंत्री बने राजकुमार सिंह ।। Inquilabindia

नवगछिया। रविवार को बिहार पुलिस एसोसिएशन शाखा नवगछिया का त्रिवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिसके बाद नियमानुसार सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में मतगन्ना हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर पुनि विनय कुमार को 68 वोट प्राप्त हुए तो पुनि कुणाल चक्रवर्ती को 55 वोट मिले। मंत्री पद पर पुअनि राजकुमार सिंह ने 89 वोट प्राप्त किए जबकि सअनि श्रीकांत राम को 33 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर पुअनि मनी पासवान को 84 वोट और सअनि अरविंद सिंह -को 36 मत मिले। सयुंक्तमंत्री पद के लिए पुअनि मो. मकबूल अहमद को 95 वोट और पुअनि मनोज चौधरी को 25 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर सअनि प्रमोद कुमार को 104 वोट, जबकि पुअनि जयप्रकाश पंडित को 17 वोट मिले।

वही विजयी होने के बाद सभी पुलिसकर्मियों में आपस मे रंग गुलाल लगाकर और मिठाईयां बांटकर खुशियाँ मनाई। जिसके बाद बधाई देने वालो की हुजूम पहुंचने लगा। सभी ने उपहार के रूप में बुके, गुलदस्ता आदि बधाई दिया। इसको लेकर बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर विनय कुमार एवं थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बिहपुर थाना परिसर में प्रसाद का आयोजन कर दर्जनों आगन्तुकों को प्रसाद के रूप में मिठाई खिलाया।



