भागलपुर

20 जून को होगा जदयू का वर्चुअल सम्मेलन

20 जून को होगा जदयू का वर्चुअल सम्मेलन

रवींद्रनाथ ठाकुर। नवगछिया।जनता दल यूनाइटेड बिहार के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के निर्देशानुसार कोरोना के खिलाफ जदयू के जागरूकता अभियान को गति देने के लिए 20 जून को दिन के 11 बजे जदयू का वर्चुअल सम्मेलन होगा. इस सम्मेलन में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सी पी सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा मौजूद रहेंगे. नवगछिया जदयू के मुख्य जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि प्रदेश के आदेशानुसार सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्तागण, पार्टी के जिलाध्यक्ष, मुख्य जिला प्रवक्ता, लोकसभा प्रभारी, विधानसभा प्रभारी और प्रखंड अध्यक्ष शामिल होंगे. इस वर्चुअल सम्मेलन को पार्टी के फेसबुक पेज @jduonline, राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सी पी सिंह के फेसबुक पेज @Rcpsinghoffice और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के फेसबुक पेज @UmeshsinghkushwahaJDU पर भी लाईव देखा जा सकता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button