भागलपुर

स्वतंत्रता सेनानी विष्णुदेव सिंह की पत्नी का निधन

बिहपुर। अमरपुर निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्व. विष्णुदेव सिंह की धर्मपत्नी 103 वर्षीय सावित्री देवी का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

स्थानीय विधायक ईं. शैलेन्द्र सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी व ग्रामीणों ने उनके आवास पहुंचकर अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि अर्पित की

परिजनों ने बताया कि सावित्री देवी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2017-18 में पटना में सम्मानित किया था, जबकि दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में केंद्र सरकार के मंत्री एस.बी. चौहान द्वारा भी सम्मानित किया गया था।

सावित्री देवी के निधन से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। लोग उन्हें संघर्ष, त्याग और प्रेरणा की प्रतिमूर्ति के रूप में याद कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button