भागलपुर

राष्ट्रीय बीच ग्रैपलिंग कुश्ती में रितु को कांस्य पदक

शिमला ( हिमाचल प्रदेश ) में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय बीच ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप के पुरूष वर्ग के 58 किग्रा भार वर्ग में बिहार के रितु कुमार को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

बिहार के रितु कुमार ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश के कपिल कुमार को 6-4 अंकों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर कांस्य पदक पक्का किया। सेमीफाइनल मुकाबले में रितु कुमार को हरियाणा के आर्यन कुमार के विरूद्ध कांटे के मुकाबले में 6-5 से पराजित होना पड़ा। इस हार के बाबजूद रितु कुमार को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के महासचिव गौरी शंकर ने बताया कि रितु को शीघ्र राज्य संघ की ओर से सम्मानित किया जायेगा। रितु को कांस्य पदक जीतने पर प्रशिक्षक सतीश कुमार, राष्ट्रीय निर्णायक रवीश मिश्रा,तकनीकी पदाधिकारी वीरेश कुमार,रणधीर प्रभाकर ,अंकित कुमार एवं सुहानी कुमारी ने बधाई दी है। यह जानकारी राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button