राजद ने पंचायतों में मनाई बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती, दलित बस्तियों में दिखा जनसैलाब

GridArt 20250414 223209859 scaled

बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में आज राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेशव्यापी आवाहन पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़ी ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। तीनों प्रखंडों के पंचायतों और दलित बस्तियों में पार्टी पदाधिकारियों की अगुवाई में आयोजन हुआ, जिसमें सामाजिक न्याय और संविधान रक्षा का संकल्प लिया गया।

20250414 10120207775197777239113932

विक्रमपुर में अवनीश कुमार की अगुवाई में कार्यक्रम

राजद नेता अवनीश कुमार ने विक्रमपुर दलित टोला में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ग्रामीणों को बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने और संविधान की रक्षा में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

20250414 1015022397958730105772371

जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान की अगुवाई में दिखी एकजुटता

जिला राजद अध्यक्ष श्री अलखनिरंजन पासवान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित हुए। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष किशोर यादव, युवा जिलाध्यक्ष अमन आनंद, युवा जिला प्रधान महासचिव महमूद गजनवी, जिला उपाध्यक्ष छतीश कुमार यादव, पंचायत अध्यक्ष नीरज, किशोर मंडल, मोहम्मद हारून, उदय यादव, मनोज यादव, मोहम्मद पुतूल, कलीम खां, मुनिलाल पासवान समेत कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

संविधान की रक्षा का लिया गया संकल्प

कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामीणों और युवाओं ने डॉ. अंबेडकर द्वारा लिखे गए संविधान की रक्षा हेतु एकजुट रहने की शपथ ली। मौके पर सामाजिक समरसता, शिक्षा और समान अधिकारों पर चर्चा करते हुए राजद नेताओं ने बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।

समरसता और समानता का संदेश

राजद के इस आयोजन ने एक बार फिर से यह संदेश दिया कि पार्टी बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों को न केवल मानती है, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीणों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा गया, जो सामाजिक एकता की मिसाल बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *