भागलपुर

बहन की शादी की तैयारी के लिए खरीददारी कर घर लौट रहे भाई की सडक हादसे में मौत । Inquilabindia

  • अज्ञात हाईवा ने मारा धक्का,
    एक कि मौत दूसरा गम्भीर हालात में मायागंज रेफर

बसंत कुमार चौधरी, नवगछिया। थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुर रिंगबांध, फोरलेन सडक पर पेट्रोल पंप के समीप रविवार की रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात हाईवा की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक कदबा थाना क्षेत्र के आश्रम टोला निवासी अच्छेलाल यादव के 25 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार बताया जाता है।

वही गंभीर रूप से घायल नित्यानंद यादव के पुत्र ब्रजेश कुमार यादव को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया से बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है, 22 जून को बहन की होने वाली शादी की तैयारी को लेकर खरीददारी के लिए रंजन अपने दोस्त ब्रजेश के साथ नवगछिया बाजार गया था। लौटने के क्रम में पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा की ओर से तेज रफ्तार एक हाइवा ने अनियंत्रित होकर उसे जोडदार धक्का मार दिया।

दोनो सड़क पर गंभीर स्थिति में छटपटा रहे थे। सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से दोनो को उठाकर उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले रंजन ने दम तोड़ दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही रंजन के घर परिजनों के बीच कोहराम मच गया। देर रात तक परिजन नवगछिया अस्पताल में रंजन को लेकर विलाप कर रहे थे। मृतक के घर सभी बदहवास है। एक तरफ बहन की शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी वही दूसरी तरफ हृदयविदारक घटना से इलाके में शोक का माहौल है। घटना के बाद से मृतक के गाँव मे मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। देर शाम शव का दाह संस्कार कर दिया गया। थानाध्यक्ष भारत भूषण ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर पुलिस वाहन का पता करने में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button