उत्तरप्रदेशराजनीति

UP Vidhansabha Chunav: 200 से ज्यादा सीटों पर वोटिंग के बाद राहुल को अब आई यूपी चुनाव की याद, अब कुछ होगा फायदा?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण (up election fifth phase) का मतदान कल यानी 27 फरवरी को होगा। आधा चुनाव (UP Vidhansabha Chunav) बीत जाने के बाद अचानक इसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की एंट्री हो गई है। 231 सीटों पर चुनाव हो चुके हैं, अब कहीं जाकर राहुल को अपने पुराने घर अमेठी की याद आई है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को अमेठी (Amethi) में जनसभा संबोधित की। यहां गौरीगंज, तिलोई, जगदीशपुर और अमेठी विधानसभा सीट पर पांचवे चरण में मतदान होगा।

अमेठी से सांसद रहे राहुल गांधी को 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी लहर में अपनी सीट गंवानी पड़ी। स्‍मृति ईरानी ने उन्‍हें हरा दिया था। इस करारी हार के बाद वह अमेठी की जनता का हाल पूछने केवल एक बार दिसंबर 2021 में अमेठी आए। जहां उन्होंने कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली में हिस्सा लिया था।

वैसे तो उत्तर प्रदेश का रायबरेली और अमेठी कांग्रेस का गढ़ कहा जाता रहा है। अमेठी सीट पर करीब 40 साल तक गांधी और नेहरू परिवार का दबदबा रहा। यहां से संजय गांधी, राजीव गांधी और राहुल गांधी लोकसभा चुनाव जीते। लेकिन 2019 में बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हरा कर इस किले को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद राहुल गांधी को अमेठी के लिए खास समय नहीं मिला। वह आखिरी बार दिसंबर 2021 में अमेठी पहुंचे थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की जमीन अकेले प्रियंका गांधी ने ही तैयार की। अब चार चरण के चुनाव पूरे होने के बाद राहुल गांधी अचानक अमेठी पहुंचे हैं। हालांकि इससे पहले वह पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा विधानसभा चुनाव के बीच तमाम रैलियों में वोट की अपील करते नजर आए।

अमेठी में क्या वादा कर गए राहुल गांधी
राहुल गांधी ने शुक्रवार को चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। इसमें उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने का झूठा वादा किया था। उन्होंने कहा कि 70 साल में कुछ नहीं हुआ कहने वालों ने पांच साल में सिर्फ अंबानी का विकास किया। राहुल गांधी ने जनता से कहा कि रोजगार पैदा करने का टिकट उनके हाथों में है। इसलिए जाति धर्म के नाम पर वोट न दें। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमने जो वादा किया था, उसे पूरा कर दिखाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button