भागलपुर

खरीक का चोरहर पंचायत भागलपुर जिले में विकास योजना राशि खर्च करने में रहा नंबर वन

मुखिया ने कहा शिक्षित व विकसित बिहार समेत निश्चित विकास के पैमाने के तहत किया कार्य

भागलपुर जिले में विकास योजना राशि खर्च करने को लेकर पंचायत वार सरकारी सूची जारी हुआ है।इस सूची के अनुसार खरीक न्रखंड का चोरहर पंचायत की मुखिया मंजु देवी15वीं वित्त आयोग की योजना राशि को खर्च करने के मामले में पूरे जिले में अव्वल रही है।वहीं बीडीओ राजीव रंजन ने चोरहर पंचायत की मुखिया द्वारा विकास योजना की सौ प्रतिशत राशि खर्च करने को अन्य पंचायतों के लिए बताया।

img 20241220 wa00014072632503232525013

वहीु मुखिया मंजु देवी व जुल्मी मंडल ने बताया कि शिक्षित व विकसित बिहार समेत निश्चित विकास के पैमाने के तहत कार्य किया है।जुल्मी मंडल ने कहा कि सरकारी फड की सौ प्रतिशत योजना राशि के अलावा बीस प्रतिशत कार्य नीजि राशि से किया है।शिक्षा पर जोर देने के उद्देश्य से पाठ्य सामग्री व स्कूल बैग भी वितरित किया है।वहीं बुर्जुगों,दिव्यांग,विधवा व जरूरतमंदों के लिए कंबल व अन्य जरूरत के सामान भी वितरित किया गया है।

इधर क्षेत्रीय विधायक ई.शैलेंद्र व प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष विनीत उर्फ बंटी सिंह ने चोरहर मुखिया को इस उपलब्धि के लिए बधाई दिया है।बता दें कि बीते दिनों जिले के मुखिया के साथ जिला की बैठक में डीएम ने कहा था कि विकास योजनाओं की राशि खर्च करने वाले पंचायत को सम्मानित भी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button