भागलपुर

सुलतानगंज में बाढ़ ग्रस्त इलाको के सामुदायिक किचन का निरक्षण करने सदर एसडीओ आशीष नारायण पहुँचे।

सुलतानगंज में बाढ़ ग्रस्त इलाको के सामुदायिक किचन का निरक्षण करने सदर एसडीओ आशीष नारायण पहुँचे।

सुलतानगंज से संतोष राज के साथ राकेश की रिपोर्ट।
भागलपुर सुल्तानगंज में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लेने सदर एसडीओ आशीष नारायण पहुंचे ।इस दौरान गनगनिया, कमरगंज,मसदी के सामुदायिक किचन का निरक्षण कर जायजा लिया गया। वही गंगनिया पंचायत के सामुदायिक किचन का निरीक्षण कर जांच पड़ताल किए ।इस दौरान सदर एसडीओ आशीष नारायण ने सीओ शंभू शरण राय एवं वीडियो मनोज कुमार मुर्मू को निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ ग्रस्त इलाकों में समुदाय किचन की व्यवस्था दुरुस्त करें जिससे किसी भी बाढ़ पीड़ित परिवारों को खाने पीने में कोई परेशानी ना हो । इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त निर्देश है, इसको पहल करते हुए बाढ़ पीड़ित वासियों को तमाम सुविधाएं देने की बात कही।इसको लेकर सीओ शम्भू शरण राय ने कहा कि सभी सामुदायिक किचन की व्यवस्था दुरुस्त है।इस दौरान गनगनिया मुखिया ओम प्रकाश पासवान , कमरगंज मुखिया भरत यादव सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button