भागलपुर

G B कॉलेज के पूर्व प्राध्यापक रामदेव यादव को बनाया गया बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष

रवींद्रनाथ ठाकुर नवगछिया।राष्ट्रीय जनता दल जिला नवगछिया के द्वारा स्थानीय राजद कार्यालय आनंद निलय भवन एनएच 31 नवगछिया में आज दोपहर 3:00 बजे बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर एक बैठक आहूत की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव व भागलपुर जिला के पार्टी के पर्यवेक्षक तारकेश्वर ठाकुर उपस्थिति हुए। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के आदेशानुसार गोपालपुर विधानसभा के राष्ट्रीय जनता दल के नेता एवं पूर्व प्रत्याशी शैलेश कुमार ने पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस की बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध में दिनांक 18 जुलाई को जिला के सभी प्रखंड एवं नगर में तथा 19 जुलाई को अनुमंडल मुख्यालय में गैस सिलेंडर, बैलगाड़ी, साइकिल के साथ मौजूदा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार का विरोध करते हुए स्थानीय स्टेशन गोलंबर के करीब प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नवगछिया जिला राजद के जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान एवं कार्यक्रम का संचालन जिला प्रधान महासचिव संजय मंडल ने किया। इस कार्यक्रम की अगली कड़ी में नवगछिया जिला बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्त प्राध्यापक रामदेव यादव को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया प्रदेश से आए हुए निरीक्षक तारकेश्वर ठाकुर ने रामदेव यादव को माल्यार्पण कर मनोनयन पत्र भेंट किया। इस कार्यक्रम में स्थानीय राजद नेता शैलेश कुमार के साथ साथ नवगछिया जिला के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष के रूप में अशोक यादव, रामविलास सिंह, गौरी शंकर यादव, धर्मेंद्र यादव, हिमांशु यादव, नगर अध्यक्ष तनवीर अहमद, जाकिर हुसैन वीरेंद्र चौरसिया, लड्डू दास, प्रमोद चौबे, खगेश यादव मो० मुनव्वर के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button