भागलपुर

जदयू जिलाध्यक्ष ने भूमि सुधार मंत्री को ज्ञापन सौंपा

जदयू जिलाध्यक्ष ने भूमि सुधार मंत्री को ज्ञापन सौंपा

रवींद्रनाथ ठाकुर नवगछिया।बिहार सरकार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री राम सूरत राय को नवगछिया जदयू जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा ने नवगछिया में अंगवस्त्र देकर स्वागत किया. मंत्री से मुलाकात कर जदयू जिलाध्यक्ष ने नवगछिया नगर परिषद में पुराने वार्ड नंबर 3 के सर्वे फाइनल नहीं होने के मामले में ज्ञापन सौंपा है. जिलाध्यक्ष ने मंत्री को अवगत कराया कि नवगछिया नगर परिषद के पुराने वार्ड नंबर 3 का सर्वे 1976 में हुआ था लेकिन अभी तक खतियान और नक्शा फाइनल नहीं हुआ है जिसके कारण ऑनलाइन कंप्यूटराइजेशन छुट गया है. ऐसे में ऑनलाइन रसीद नहीं कट रहा है और ना ही उसका परिमार्जन हो रहा है. जिलाध्यक्ष ने आग्रह किया कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए. इसके अतिरिक्त जदयू जिलाध्यक्ष ने नवगछिया नगर परिषद के खरनैय नदी को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर भी राजस्व और भूमि सुधार मंत्री को आवेदन दिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button