भागलपुर

भारतीय जनता पार्टी का 42 वां स्थापना दिवस नवगछिया के विभिन्न प्रखंडों में धूमधाम से मनाया गया ।। Inquilabindia

भारतीय जनता पार्टी का 42 वां स्थापना दिवस नवगछिया के विभिन्न प्रखंडों में धूमधाम से मनाया गया ।।

नवगछिया। बुधवार को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी का 42 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। पार्टी के निर्देशानुसार झंडोतोलन, शोभायात्रा एवं प्रधानमंत्री का संबोधन भी सुना गया। इसी कड़ी में नवगछिया भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। जिसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा, जिला महामंत्री आलोक सिंह, जिला मंत्री अजीत पटेल, विस्तारक राजेश झा, नगर अध्यक्ष कौशल जयसवाल एवं अन्य सभी कार्यकर्ता शामिल हुए। वही अन्य सभी प्रखंडों में जैसे नवगछिया ग्रामीण में प्रखंड अध्यक्ष बबलू चौधरी के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।

img 20220407 wa00034586408962043665931

इसमें मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष विजय चौधरी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनय चौधरी, शक्ति केंद्र उपप्रमुख जमुनिया रिचर्सन जी, शक्ति केंद्र प्रमुख तेतरी सुरेंद्र ठाकुर, आईटी सेल जिला संयोजक मितेश कुमार रंजन, शुभम, नकुल, नवीस आदि उपस्थित थे। गोपालपुर प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष पंकज शर्मा के द्वारा झंडोतोलन किया गया। इसमें मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, प्रखंड महामंत्री रंजीत एवं अन्य सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नारायणपुर प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष पवन यादव के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। साथ में जिला महामंत्री नीलांबर झा नीलू, अभियान प्रमुख विजय सिंह कुशवाहा, प्रखंड महामंत्री मिथिलेश जी, शक्ति केंद्र प्रमुख प्रमोद सिंह एवं अन्य सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। बिहपुर में प्रखंड अध्यक्ष प्रभुनंदन चौधरी के द्वारा झंडोत्तोलन किया। शोभायात्रा भी निकाला गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौधरी, जिला उपाध्यक्ष नवल किशोर दास, जिला मंत्री शंभू ठाकुर, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा के रूपेश कुमार रूप, संजय राय, प्रोफेसर गौतम कुमार, कल्याण झा, दिलीप चौधरी, रामदेव पासवान, अरविंद चौधरी, मुकेश पोद्दार, नवल चौधरी, अर्जुन चौधरी बासुकी झा, बासुकी साह एवं अन्य सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। रंगरा में प्रखंड अध्यक्ष वरुण जी के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस कार्यक्रम में अन्य सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी कार्यकर्ता के द्वारा झंडोत्तोलन, शोभा यात्रा एवं प्रधानमंत्री का संबोधन जगह-जगह सुना गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button