भागलपुर

रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला मोदी सरकार का शव यात्रा

रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला मोदी सरकार का शव यात्रा

रिपोर्ट:-श्यामानंद सिंह, भागलपुर

एंकर व्यू:-कांग्रेस की शाखा भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक)सह युवा एकता सामाजिक संगठन के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 5 दिसंबर 2021 दिन( रविवार) को रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस बिहार के प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में तिलकामांझी चौक से कचहरी चौक तक बढ़ती महंगाई के विरोध में मोदी सरकार का शवयात्रा निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की।लोगों ने हाथों में तख्तियां और सड़कों पर सिलिंडर रखकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि मोदी सरकार के महंगे दिनों से देश की जनता मुक्ति चाह रही है।भाजपा के अच्छे दिन महंगा दिन साबित हो रहे हैं। गरीब जनता एलपीजी खरीदने के समय महंगाई के आंसू रो रही है। देश की जनता पहले से ही चरम महंगाई ,बेरोजगारी,आर्थिक लाचारी की सामना कर रही है। मोदी सरकार जनता को महंगाई की चक्की में फंसा कर पीस रही है। उन्होंने मोदी सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा -देशवासी मुद्रास्फीति से पीड़ित है,जबकि मोदी सरकार धन संग्रह में व्यस्त है।आज गरीबों के लिए महंगा रसोई गैस खरीदना मुश्किल हो गया है। यह सरकार गरीबों की थाली से रोटी_तरकारी छीन रही है।
कार्यक्रम में मंटू यादव,सहदेव यादव, मनीष कुमार,डॉ आरिफ आजाद, सिकंदर चौधरी,पंकज चौधरी, प्रिंस कुमार,एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, प्रीतम कुमार, दिलीप कुमार, किशोरी जी, संतोष कुमार, जगदीश झा, कांग्रेस सेवा दल पीयूष कुमार ,संतोष कुमार,जय प्रकाश झा, मुकुंद कुमार सिन्हा, राम नरेश यादव, दयानंद यादव, पीके यादव, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह जानकारी ओम प्रकाश उपाध्याय
प्रदेश महासचिव भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक बिहार ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button