भागलपुर

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के स्वागत में भागलपुर तैयारभव्य समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से खिलेगा शहर, खिलाड़ियों के स्वागत को लेकर प्रशासन गंभीर


देशभर से आने वाले युवा खिलाड़ियों के स्वागत में ऐतिहासिक शहर भागलपुर सजने को तैयार है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की भव्य मेज़बानी को लेकर बुधवार को समीक्षा भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह ने की। बैठक में नगर आयुक्त डॉ. प्रति, नगर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा समेत प्रशासन और खेल विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

img 20250425 wa00043740842994830909999

बैठक में खिलाड़ियों के आगमन पर भागलपुरी चादर, स्मृति चिन्ह, और फूलों की माला से उनके स्वागत की योजना को अंतिम रूप दिया गया। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भागलपुर की संस्कृति को देशभर से आए खिलाड़ियों के समक्ष प्रदर्शित किया जाएगा।

प्रतियोगिता स्थल पर मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था पूरी
सैंडिश कंपाउंड में शौचालय की व्यवस्था कर दी गई है। वहीं, बैडमिंटन कोर्ट हॉल को एसी से लैस कर दिया गया है और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है। खिलाड़ियों के आवास के लिए चिन्हित होटलों का निरीक्षण किया गया है और पुनः किया जाएगा। उनके ठहराव स्थलों पर चिकित्सा दलों की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है।

शहर को खेलों के रंग में रंगने की योजना
प्रशासन ने खेलो इंडिया गेम्स का प्रचार-प्रसार बड़े पैमाने पर कराने का निर्णय लिया है। चारों ओर होर्डिंग, कटआउट, टोटो, ऑटो और बसों पर प्रचार बैनर लगाए जा रहे हैं। आई-ट्रिपल-सी के माध्यम से यूनि पोल पर लगे एलईडी स्क्रीन पर खेलो इंडिया का गीत प्रसारित किया जाएगा।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में अपर समाहर्ता श्री दिनेश राम, विधि व्यवस्था प्रभारी महेश्वर प्रसाद सिंह, आपदा प्रबंधन प्रभारी कुंदन कुमार, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, नगर डीएसपी अजय कुमार चौधरी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, परिवहन पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

खिलाड़ियों के स्वागत के साथ भागलपुर देगा राष्ट्रीय आयोजन को नई पहचान।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button