भागलपुर

दिल्‍ली वाली प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने भागलपुर के अकबरनगर रसीदपुर पहुंची।

दिल्‍ली वाली प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने भागलपुर के अकबरनगर रसीदपुर पहुंची।

दोनों ने गांव की पग‍डंडियों पर इश्‍क का खूब इजहार करने पर ग्रामीणों कि भीड होने पर ग्रामीणों ने हनुमान मंदिर में दोनों की रचाई शादी|

भागलपुर के अकबरनगर की एक लड़के को दिल्‍ली वाली एक लड़की से प्रेम हो गया। दोनों के स्‍वजन इस रिश्‍ते की दीवार बन रहे थे। लड़के के घर वालों ने उसे दिल्‍ली से गांव बुला लिया। प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि लड़की भी दिल्‍ली भी दिल्‍ली में न रह सकी। उसने घर वालों को अपना निर्णय सुनाया और भागलपुर चली आयी। वह जब अकबरनगर पहुंची तो अपने प्रेमी को उसके गांव रसीदपुर में देख लोगों ने सामने ही लिपट गई। गांव की पगडंडियों पर इश्‍क का ऐसा इजहार देख लोगों का मजमा लग गया। प्रेमीका के मुताबिक 10 दिन पूर्व आयी थी प्रेमिकाअपने प्रेमी को खोजने के लिए दिल्‍ली के एक प्रेमिका 10 दिन पूर्व भागलपुर आयी।

IMG 20221115 WA0107

काफी प्रयास के बाद उसे पता चला कि उसका प्रेमी अकबरनगर में है। बहुत मुश्किल से अकबरनगर नगर पंचायत के रसीदपुर गांव पहुंची। गांव पहुंचते ही उनकी नजर अपने प्रेमी पर पड़ गई। प्रेमी को देखते ही प्रेमिका ने अपना होश खो दिया। वह दौड़कर प्रेमी से मिली। गांव की पगडंडियों पर दोनों इस तरह खड़े थे, जैसे वर्षों बाद भेंट हुई हो। एक-दूसरे को दोनों छोड़ नहीं रहे थे। इसके बाद गांव में इसकी चर्चा हुई। सैकड़ों लोग वहां पहुंच गए। दोनों के बीच अद्भुत प्रेम देखकर गांव वालों ने तय किया कि इसकी शादी करवा दी जाए।तभी ग्रामीणों ने करवा दी शादी|

अकबरनगर थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव में देर रात को स्थानीय ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े की शादी करवा दी। देर रात तक काफी संख्‍या में लोग हनुमान मंदिर में जुटे रहे। ग्रामीणों ने सोचा कि जल्‍दी शादी करवाना ही उचित होगा, इसलिए सामने जो मंदिर मिला वहीं पहुंच गए।दिल्‍ली से भागकर आयी थी प्रेमिका
ग्रामीणों ने बताया कि अपने प्यार को पाने के लिए प्रेमिका दिल्ली से भागकर मानिकपुर निवासी युवक के पास चली आई। दोनों के घरवाले इस प्यार को मानने से इंकार थे। जिसके बाद दोनों प्रेमी अपना घर गया। प्रेमिका दिल्‍ली में थी। एक दिन प्रेमिका भी अपने प्रेमी मिलने यहां पहुंच गई। ग्रामीणों ने दोनों के बीच बेइंतहा प्यार को देखकर पूरे रीति रिवाज के साथ हनुमान मंदिर में शादी करवाने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने प्रेमी के स्‍वजन को सूचना देकर वहां बुलाया। लेकिन वे नहीं आए। ग्रामीणों ने प्रेमिका के भी स्‍वजनों ने इसकी जानकारी दी। दोनों को जानकारी देने के बाद मंदिर में शादी करवा दी।

ग्रामीणों ने ही लड़का व लड़की को शादी का जोड़ा दिया।पति के घर रह रही प्रेमी मानिकपुर का रहने वाला है। वह अपने एक रिश्‍तेदार के यहां रसीदपुर में था। शादी के बाद प्रेमी-प्रेमिका पति-पत्‍नी बनकर रसीदपुर में खुशहाल जीवन व्‍यतीत रह रहे हैं। बाद में प्रेमी के स्‍वजन मान गए हैं। प्रेमिका ने भी अपने माता-पिता को शादी कर लेने की जानकारी दे दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button