भागलपुर

बिहपुर में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

बिहपुर। सोमवार की दोपहर करीब 4:15 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर नंन्हकार गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के छोटी पैकात गांव निवासी इंदल शर्मा के 34 वर्षीय पुत्र निर्मल कुमार के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, निर्मल अपनी अपाचे बाइक (BR38AB-1796) से नारायणपुर की ओर से आ रहा था, तभी किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बिहपुर व भवानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव व बाइक को सड़क से हटवाया। प्रारंभिक जांच में युवक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त में थोड़ी देर लगी।

स्थानीय लोगों में इस हादसे को लेकर गहरा आक्रोश और शोक है। उन्होंने प्रशासन से राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्पीड कंट्रोल और यातायात निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button