भागलपुर

कदवा में, बाइक सवार अपराधियों ने जना बैंक कर्मी से की लूट ।। InquilabIndia

कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरा टोला व बालू घाट सड़क मार्ग पर इनर्देव सिंह खेत समीप, शनिवार के दिन करीब 1:30 बजे अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर एक जाना बैंक कर्मी से लूट कर ली.

बैंक कर्मी मुंगेर जिले के नया रामनगर थाना क्षेत्र के गढ़ी रामपुर गांव निवासी सुनील कुमार के बेटे मुरारी कुमार ने बताया कि- वह भागलपुर शाखा के जाना बैंक में काम करता है. जहां से सुबह हीं चौसा के लौआलगान ग्राहकों से पैसा वसूली के लिए गया था.

जहां से वापस लौटने के दौरान खोपड़िया व पकड़ा टोला होते हुए जैसे हीं गांव से बाहर निकले की पीछे से ओवरटेक करते हुए एक बिना नंबर प्लेट के काले रंग की पल्सर मोटरसाईकिल पर सवार तीन अज्ञात अपराधी आए और पिस्तौल का भय दिखाकर मेरे पीठ पर से लाल रंग की एक बैग,

पैकेट में रखे मोबाइल ₹250 व मेरे मोटरसाइकिल का चाभी छीन कर कासिमपुर व जंगली टोला के रास्ते भाग निकले. बैग में नोट टैब, बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट, चार्जर व ड्राइविंग लाइसेंस के साथ अन्य कागजात थे.

घटना के बाद बैंक कर्मी मुरारी ने कदवा थाने में आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष शिव प्रसाद रमानी ने बताया कि- मामले की छानबीन की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button