भागलपुर

मारपीट की घटना के एक सप्ताह बाद एसपी के आदेश पर एससीएसटी थाने मे कांड हुआ दर्ज ।। Inquilabindia

  • घटना के दिन ही पीड़ित मजदूर ने एससीएसटी थाने में दिया था आवेदन, नही हुआ था कांड दर्ज

बसंत कुमार/नवगछिया। बिहपुर के वार्ड संख्या- 13 निवासी पप्पू कुमार ने गाँव के ही मदन मोहन गुप्ता पर मारपीट करने, जातिसूचक गाली व जान मारने की धमकी देने को लेकर बीते 8 अप्रैल को नवगछिया एससीएसटी थाने में आवेदन दिया था। बता दें कि पीड़ित द्वारा आवेदन देने के सप्ताह दिन बीतने के बाद भी हरिजन थानाध्यक्ष द्वारा कांड दर्ज नही किया गया था और न ही किसी प्रकार की जांच पड़ताल ही की गई। जिसके बाद पीड़ित पप्पू ने नवगछिया एसपी शुशांत कुमार सरोज को आवेदन देकर थानाध्यक्ष का शिकायत दर्ज किया और आरोपित पर जांचोपरांत कार्यवाई की मांग की थी। आवेदन में कहा है, गत 8 अप्रैल को सुबह वह घूमने बगीचे की ओर जा रहा था तभी विपरीत दिशा से मोटरसाइकिल पर सवार मदन मोहन ने उसे धक्का मार दिया जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। वही धक्का मारने का कारण पूछने पर जातिसूचक गाली देते हुए जान मारने की धमकी दी। जबकि पीड़ित ने आवेदन में एक गवाह का नाम का भी उल्लेख किया है बावजूद इसके थानाध्यक्ष ने कांड दर्ज कर मामले की जांच नही किया। नवगछिया एसपी शुशांत कुमार सरोज ने थानाध्यक्ष को फटकार लगाते हुए कांड दर्ज कर मामले की जांच करने का आदेश दिए तदुपरांत थानाध्यक्ष ने बुधवार देर रात कांड दर्ज किया। एसपी ने कहा कोई भी पीड़ित बनकर पुलिस के पास आता है उसके आवेदन पर त्वरित जांच शुरू करें अन्यथा सम्बन्धित थानाध्यक्ष पर कार्यवाई होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button