भागलपुर

जिले में चल रहा है विकास कार्यों में तेजी लाने को लेकर जिलाधिकारी ने किया बैठक

भागलपुर बिहार से अमरजीत सिंह की रिपोर्ट

भागलपुर समाहरणालय परिसर स्थित समीक्षा भवन में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया, बैठक के दौरान भू अर्जन और जिले के तकनीकी विभाग के अधिकारी और इंजीनियर शामिल हुए, इस दौरान जिलाधिकारी ने जिले में विभिन्न विभागों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की ,और कार्य में तेजी लाने का निर्देश अधिकारियों को दिया , डीएम ने पुल निर्माण विभाग के द्वारा जिले में बनाए जा रहे विभिन्न पुल पुलिया की अद्यतन रिपोर्ट को जाना वहीं पथ निर्माण विभाग के द्वारा जिले प्रधानमंत्री सड़क योजना और मुख्यमंत्री सड़क योजना के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की साथ लघु जल संसाधन विभाग और भवन निर्माण विभाग के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी अधिकारियों से ली, और काम में तेजी लाने का दिशा निर्देश दिया , बैठक के दौरान अपर समाहर्ता राजेश झा राजा, डीडीसी सुनील कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे ।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button