भागलपुर

बाथ गांव के एक कलाकार इन्दुशेखर पांडे ने गोबर से बनाए कई प्रतिमा एंव दिप, इलाके मे हैं चर्चा का विषय।

भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड के नयागांव पंचायत के बाथ गांव मे एक कलाकार ने गाय के गोबर से कई तरह के कलाकृति बनाकर गांव का नाम रोशन किये हैं।वहीं बाथ गांव के कलाकार इन्दुशेखर ने बताया कि हमारे पास चार गाय हैं गाय का चारा जुटाने के लिए गाय के गोबर से कलाकृति बनाना शुरू कि हैं।जो गणेश,लक्ष्मी, शंकर भगवान, पार्वती माता ,सहित कई छोटे छोटे दिप एंव पानी रखने दुध रखने जैसे समान बनाया हैं।

जो शुध्द व प्रवित्र होने के कारण गांव के लोग खुब खरिदारी कर रहे हैं।इस कार्य को सफल बनाने मे हमारे पत्नी संमिता पांडे, पुत्र निशिकांत पांडे ने हम योगदान दिया हैं तभी यह कार्य सफल हो पाया हैं।वहीं उनकी पत्नी संमिता पांडे ने बताया कि पति कि जगयासा देखकर उनको साथ दिया और अच्छे कार्य से अच्छी कमाई हो रही हैं।

वहीं उनके पुत्र निशिकांत पांडे ने भी बताया कि पिता का कार्य को देखते उनके इच्छा को पुरा करने के लिए साथ दिया आज अच्छी खासी प्रतिमा और छोट छोटी वस्तु बनाने पर अच्छी कमाई हो रही हैं।इसको और आगे बढाने कि लिए हम लोग प्रयास कर रहे हैं।जो गांव से अब बडे बडे शहरो मे गोबर से बना कलाकृति लोगों कम किमत पर मिलने लगेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button