Uncategorized

मीटर रीडिंग करने आए गए बिजली मिस्त्री ने महिला के साथ किया दुष्कर्म,

दुष्कर्म आरोपी को पुलिस ने पकड़ भेजा न्यायिक हिरासत में

IMG 20220119 WA0000 7

खगड़िया जिला अंतर्गत मानसी थाना क्षेत्र के फेनगो नामक गांव में मीटर रीडिंग करने गए एक बिजली मिस्त्री ने महिला से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। वहीं पीड़िता ने मानसी थाना में आवेदन देकर न्याय की भी गुहार लगाने के कुछ देर बाद पुलिस ने अपने स्तर से अतिशीघ्र पुलिसिया जाल बिछा दुष्कर्म आरोपी बिजली मिस्त्री को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जिसके बाद पीड़िता व उसके परिवार रिश्तेदार सहित आसपास के लोगों में मानसी थाना पुलिस प्रशासन के प्रति प्रशन्नता जाहिर करते नजर आए। आपको बताते चलें कि बिजली मिस्त्री की पहचान फेनगो गॉव के हरिकिशोर साह के लाडले प्रेम सागर साह के रुप में की गई है। जानकारी के अनुसार यह घटना गुरूवार को घटित हुई थी, जब बिजली मिस्त्री ने महिला के घर में मीटर रीडिंग करने के बहाने गया हुआ था और महिला को अकेला देखकर अपने घिनौने हड़कतों को अंजाम दिया। अर्थात विकलांग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

IMG 20220122 WA0002

वहीं पुछताछ में मानसी थाना प्रभारी निलेश कुमार ने इस मामले पर पूछताछ में बताया कि पीड़िता महिला के द्वारा आवेदन के जरिए और मौखिक रूप से बिजली मिस्त्री चौथम प्रखण्ड के पॉवर हाउस के मीटर रीडिंग का कार्य करता था। वहीं पीड़िता द्वारा आवेदन के जरिए शिकायत मिलने पर प्रशिक्षुक डीएसपी मृदुला कुमारी को इस मामले की छानबीन की जिम्मेदारी सौंपा गया, जिसके बाद पीड़ित महिला का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button