भागलपुर

बिना आमसभा बुलाए अपने निज आवास पर गुपचुप तरीके से वार्ड सचिव का चयन का ग्रामीणों ने किया विरोध ।।


ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र पर किया प्रदर्शन,
बीडीओ को आवेदन देकर कमिटी को निरस्त करते हुए पुनः आमसभा लगाकर चयन करने की मांग की ।।

नवगछिया। नारायणपुर प्रखंड के जयपुर चुहर पूरब पंचायत के वार्ड संख्या- 11 में गुरुवार को बिना आमसभा बुलाए वार्ड सचिव का चयन करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने वार्ड सदस्य के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने नारायणपुर बीडीओ को आवेदन देकर भी वार्ड सदस्य अख्तरी खातून पर अनुशासनिक कार्रवाई करने की भी मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि वार्ड सदस्य द्वारा बिना सूचना व आम सभा कराए ही गलत तरीके से अपने नीज आवास पर अपने खास लोगों रिश्तेदार को वार्ड सचिव का चयन कर लिया गया। जबकि यह आमसभा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या- 101 पर होना था लेकिन इसकी जानकारी वार्ड के ग्रामीणों को नही थी और न पंच को। इधर सैकड़ो ग्रामीण आंगनबाड़ी केंद्र पर इंतजार में बैठे रहे। जब कोई केंद्र पर नही पहुंचे तब आक्रोश में ग्रामीण मुमताज अली, इकराम अली, राहुल अली, शमशुल, रवीना, आसमीन, नजराना, शायरा, करीम आदि सैकड़ो ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। अवैध तरीके से हुए इस चयन को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि नियम को ताक पर रखकर गुपचुप तरीके से चयन प्रक्रिया अपनाकर वार्ड सचिव के चयन की खानापूर्ति की जा रही है। इसमें सरकारी स्तर का ना तो कोई कर्मचारी शामिल हो रहा है और ना ही कोई ग्रामीण। वार्ड 11 में गठित फर्जी कमेटी को निरस्त करते हुए संबंधित लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। ग्रामीण मो. इकराम अली ने बताया कि जब इसकी सूचना नारायणपुर बीडीओ को फ़ोन पर दी गई तो उन्होंने पर्यवेक्षक से बात करने को कहा गया। वही पर्यवेक्षक ने फ़ोन पर ग्रामीणों को फटकारते हुए इस चयन में शामिल नही होने व बीडीओ को बुलाने की बात कहकर कॉल काट दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर संबंधित वार्ड अख्तरी खातून ने कहा कि आमसभा कराकर ही वार्ड सचिव का चयन किया गया है। हालांकि संबंधित रजिस्टर उन्होंने अभी तक प्रखंड कार्यालय में जमा नहीं कराया है। इस संबंध में नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने कहा कि वार्ड सचिव के चयन में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित वार्ड सदस्यों के विरुद्ध बिहार पंचायत राज अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button