Uncategorizedभागलपुर

काढ़ागोला रेलवे स्टेशन के समीप रेल ट्रैक पर 50 वर्षीय अज्ञात अधेड़ का शव बरामद ।।

नवगछिया। कटिहार-बरौनी रेलखंड के काढ़ागोला रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोड़ के डाउन रेल ट्रैक पर
लाइन संख्या- 4, पोल संख्या-1012 समीप रविवार की सुबह नवगछिया जीआरपी ने 50 वर्षीय अज्ञात अधेड़ का शव बरामद किया गया। खबर लिखे जाने तक मृतक के शव की पहचान नही हो सकी थी। मृतक के सर का बाल पका हुआ। जिंस और चेकदार शर्ट पहना हुआ है। नवगछिया रेल जीआरपी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि किसी ट्रेन से गेट पर यात्रा के दौरान गिरने के बाद सर फट जाने से क्षत-विक्षत हो गया जिससे अधेड़ की मौत हुई होगी। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शिनाख्त के लिए 72 घँटे तक रखेगा। आसपास के इलाके में शोशल साइट के माध्यम से पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button