खेलभागलपुर

राज्य में आठवां स्थान हासिल करने वाली स्वेता समेत मैट्रिक परीक्षा में अव्वल छात्र-छात्राएं बिहपुर में हुई सम्मानित ।। Inquilabindia


बुधवार को बिहपुर प्रखंड के बिहपुर मध्य पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित एक नीजि कोचिंग सेंटर में राज्य में 480 अंक लाकर आठवां स्थान हासिल करने वाली प्रखंड के झंडापुर वार्ड नंबर एक निवासी उमेश साह/राखी देवी की पुत्री स्वेता भारती समेत मैट्रिक परीक्षा में अव्वल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे संजीव कुमार झा, राज्य प्रवक्ता सह नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार,कवि विनय दर्शन,धनंजय कुमार सुमन,आशीष मिश्रामु.वसीम,किशन कुमार,शैलेश कुमार व सागर कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में अव्वल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।इस कार्यक्रम का संयोजन शिक्षक सोनू कुमार ने किया।इस मौके पर 459अंक लाने वाले सौरभ,455 लाने वाले नीतीश कुमार,406 लाने वाले नीलकमल,300लाने वाली लक्ष्मी कुमारी,237 लाने वाली नेहा कुमारी,227 लाने वाली नंदनी कुमारी समेत मुस्कान,काजल व अभिषेक आदि को मडल,पुस्तक व बुके भेंटकर सम्मानित करते हुए सभी को उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button