भागलपुर

लोक आस्था का महापर्व छठ पुजा को लेकर अजगैविनाथ धाम में छठवर्तीय महिलाओं कि उमडी भीड ।।

लोक आस्था का महापर्व छठ पुजा को लेकर अजगैविनाथ धाम में छठवर्तीय महिलाओं कि उमडी भीड़|

सुरक्षा व्यवस्था एंव साफ सफाई में कमी रहने पर छठवर्तीय महिलाओं को हुई परेशानी|

भागलपुर सुलतानगंज के अजगैविनाथ धाम में लोक आस्था का महापर्व छठ पुजा को लेकर छठवर्तीय कि भीड उत्तरवाहनी गंगा घाट में उमड पडी है| वहीं छठवर्तीय महिलाओं ने बताया कि 28 अक्टूबर को कद्दू भात , 29 अक्टुबर को खरना, 30 अक्टूबर को पहली अर्ग, 1 अक्टूबर को छठ पूजा का समापन होना है | इसी को लेकर अजगैविनाथ के उत्तरवाहनी गंगा घाट में स्नान के लिये पहुंचे हैं| कल सुर्य ग्रहण होने पर उत्तरवाहनी गंगा जल लेकर घर में शुद्धिकरण करते हुये पुजा पाठ करेगें| वही महंत प्रेमानंद गिरी ने बताया कि छठ पुजा को लेकर बिहार झारखंड के छठवर्तीय महिलाओं कि भीड गंगा घाट में अधिक है| दो साल से कोरोना महामारी होने पर गंगा घाट में छठ पुजा को लेकर भीड नहीं पहुची थी| इस वर्ष कोरोना महामारी खत्म होने एंव कल सुर्य ग्रहण लगने पर गंगा जल लेने पहुंचे हैं|साथ ही मानवाधिकार सेना जिला मिडिया प्रभारी डाॅ.श्याम सुन्दर आर्य एंव मानवाधिकार स्टेट लेबल के मिडिया प्रभारी कुमार मनीष ने बताया कि गंगा घाट में सुरक्षा व्यवस्था एंव सफाई कि व्यवस्था नहीं होने पर छठवर्तीय महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है इस पर जिला प्रशासन एंव स्थानीय प्रशासन से मांग करते हुये कहा कि जल्द से जल्द व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए ताकि छठवर्तीय महिलाओं को कोई कठनाई का सामना ना करना पडे| इसको लेकर नगर परिषद के कार्यापाल पदाधिकारी अभीनव कुमार के निर्देश पर गंगा घाट में बेरिकेंटिंग कि व्यवस्था एंव साफ सफाई अभीयान युद्ध स्तर से किया जा रहा है| अंचला अधिकारी शंभु शरण राय के द्वारा गंगा घाट में एनडीआरएफ टीम को लगाया गया है|और थानाध्यक्ष लाल बहादुर के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंगा घाट सहित अन्य जगहों में पुलिस बल, महिला पुलिस बल लगाये गये हैं | भीड अधिक होने पर सुरक्षा व्यवस्था में कमी देखी जा रही है| तीन दिन तक छठवर्तीय महिलाओं कि भीड गंगा घाट में अधिक होने कि संभावना है| इसके लिये जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये जाने चाहिए|जिससे छठवर्तीय महिलाओं को आने जाने में परेशानी न हो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button